Posts

Showing posts from January, 2023

Shah Rukh Khan की 'पठान' का विरोध करना विवेक अग्निहोत्री को पड़ा भारी! मिल रहीं जान से मारने की धमकी

Image
Vivek Agnihotri Gets Death Threat:   मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्नहोत्री (Vivek Agnihotri) को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान (Pathaan)' का विरोध करना भारी पड़ गया है क्योंकि इसके कारण 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। इस बात की जानकारी विवेक ने अपने ट्विटर हैंडल से दी। डायरेक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ स्क्रिनशॉट शेयर किए हैं, जिनमें ना सिर्फ लोग विवेक को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही हैं। Source: Link विवेक (Vivek Agnihotri) को मिली जान से मारने की धमकी विवेक अग्निहोत्री द्वारा शेयर किए गए इस स्क्रीनशॉट में एक व्यक्ति ने लिखा, "मैं ढूंढ रहा हूं तुझे... तेरे घर में घुसकर तेरा भेजा उड़ाऊंगा...।" तो वहीं एक दूसरे व्यक्ति ने विवेक अग्निहोत्री की बेटी के लिए अपशब्द लिखते हुए कहा, "तेरी बेटी करे तो ठीक है, कोई और करे तो वो गलत है।" डायरेक्टर को इसी तरह के और भी कई धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट विवेक अग्नहोत्...