Shah Rukh Khan की 'पठान' का विरोध करना विवेक अग्निहोत्री को पड़ा भारी! मिल रहीं जान से मारने की धमकी

Vivek Agnihotri Gets Death Threat: मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्नहोत्री (Vivek Agnihotri) को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान (Pathaan)' का विरोध करना भारी पड़ गया है क्योंकि इसके कारण 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। इस बात की जानकारी विवेक ने अपने ट्विटर हैंडल से दी। डायरेक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ स्क्रिनशॉट शेयर किए हैं, जिनमें ना सिर्फ लोग विवेक को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही हैं।

Shah Rukh Khan की 'पठान' का विरोध करना विवेक अग्निहोत्री को पड़ा भारी! मिल रहीं जान से मारने की धमकी

विवेक (Vivek Agnihotri) को मिली जान से मारने की धमकी

विवेक अग्निहोत्री द्वारा शेयर किए गए इस स्क्रीनशॉट में एक व्यक्ति ने लिखा, "मैं ढूंढ रहा हूं तुझे... तेरे घर में घुसकर तेरा भेजा उड़ाऊंगा...।" तो वहीं एक दूसरे व्यक्ति ने विवेक अग्निहोत्री की बेटी के लिए अपशब्द लिखते हुए कहा, "तेरी बेटी करे तो ठीक है, कोई और करे तो वो गलत है।" डायरेक्टर को इसी तरह के और भी कई धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट

विवेक अग्नहोत्री ने बेशर्म रंग को लेकर की थी ये टिप्पणी

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि धर्मनिरपेक्ष लोग इसे ना देखें। विवेक को अपने इस ट्वीट के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

द कश्मीर फाइल्स से बटोरी थी लोकप्रियता

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से खासी लोकप्रियता बटोरी थी। कश्मीरी पंड़ितों पर हुए अत्याचार पर बनी यह छोटे बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने जनता के मन को झकझोर कर रख दिया था। इस फिल्म को जहां विवेक अग्नहोत्री ने डायरेक्ट किया था तो वहीं फिल्म में मुख्य रोल में अनुपम खेर, दृशन कुमार, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती नजर आए थे।

Comments